नई दिल्ली: कांग्रेस ने बीजेपी के पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के खिलाफ एक बार फिर चुनाव आयोग से शिकायत की है। कांग्रेस ने नरेंद्र मोदी के तीन बयानों पर मोदी की शिकायत की है। ये बयान हैं- जब मोदी ने कहा था कि सोनिया गांधी बीमार हैं, दूसरा बयान वो है जिसमें मोदी ने कहा था पीएम इंडोर हैं, आउटडोर नहीं और तीसरा बयान वो है जिसमें नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस से पूछा था कि क्या पैसा अपने मामा के घर से लाए हैं।
मोदी ने कल ही बैंगलुरु की रैली में प्रधानमंत्री को इंडोर पीएम करार दिया था। जबकि छत्तीसगढ़ की रैली में राहुल को निशाना बनाते हुए कहा था कि पैसा क्या मामा के घर से ला रहे हैं। इसी रैली में मोदी ने सोनिया गांधी को बीमार बताते हुए राहुल को कुछ काम देने की बात कही थी।
[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]
इन तीनों ही बयानों पर कांग्रेस नरेंद्र मोदी को घेर रही है। इससे पहले खूनी पंजा कहने पर भी कांग्रेस नरेंद्र मोदी की शिकायत कर चुकी है जिसका जवाब देने के लिए मोदी को चुनाव आोग ने 20 नवंबर तक का वक्त दिया है।


