मकान कब्जे को लेकर पकड़े गये डा0 हरिदत्त समर्थक दोनो कम्पाउण्डरों को पुलिस ने छोड़ा

0
126

FARRUKHABAD : बीते दिन मकान पर कब्जे को लेकर डा0 ब्रह्मदत्त द्विवेदी के समर्थकों ने विपिन शुक्ला के घर में तोड़फोड़ करते हुए उनके घर की महिलाओं के साथ मारपीट भी कर दी थी। जिस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया था। लेकिन पूछताछ के बाद दोनो आरोपियों को क्लीन चिट दे दी।

[adrotate banner="3"]

विदित हो कि शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नाला मछरट्टा साहबगंज निवासी विपिन शुक्ला के घर पर मे घुसकर मकान में तोड़फोड़ करने के बाद हजारों रुपये कीमती सामान तोड़ दिया गया था। विपिन कुमार शुक्ला का आरोप है कि आरेपी उसके घर से सोने चांदी के जेबरात व नगदी भी लूट ले गये। इसके साथ ही महिलाओं से भी जमकर मारपीट की।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

मामले के सम्बंध में कोतवाली पुलिस ने अमृतपुर निवासी आलोक पटेल व शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कुचिया निवासी शिवनाथ मिश्रा को हिरासत में लिया था। लेकिन पूछताछ के बाद दोनो आरोपियों को छोड़ दिया गया।

इस सम्बंध में शहर कोतवाली के एसएसआई हरिश्चन्द्र ने बताया कि हिरासत में लिये गये आरोपी नाइट ड्यूटी में थे। वह लोग घटना में शामिल नहीं थे। पूछताछ में उन पर आरोप सत्य नहीं पाया गया।

[adrotate banner="2"]