कच्ची शराब सहित दो धरे गये

0
109

SHAMSABAD (FARRUKHABAD) : थाना शमसाबाद क्षेत्र के ग्राम रजलामई निवासी दो युवकों को कच्ची शराब सहित पुलिस ने धर दबोचा। आरोपी चार माह से कच्ची शराब का धन्धा क्षेत्र में कर रहे थे।

[adrotate banner="3"]

पुलिस के अनुसार मनोज पुत्र गुलजारीलाल, रमेश पुत्र चेतराम निवासी रजलामई 49 पौआ लेकर जा रहे थे। संदिग्ध हालत में जाते देखा तो उन्हें पकड़कर तलाशी ली गयी। जिस पर शराब बरामद हो गयी। आरोपियों ने पुलिस हिरासत में बताया कि वह चार माह से यह काम कर रहे थे। पौआ पपड़ी मिलिकिया निवासी राजकुमार से 25 रुपये के हिसाब से लाते थे। जिसके बाद वह क्षेत्र में लाकर 30 रुपये के हिसाब से जरूरतमंद नशेड़ियों को बेच देते थे।
[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]
सूत्रों की मानें तो दीवाली पर पूरे शमसाबाद में अवैध शराब उतारने व बेचने का धन्धा बखूबी फल फूल रहा है। जिसे कोई रोकने वाला नहीं है। कई शराब कारोबारियों का कारोबार पुलिस के संरक्षण में ही फल फूल रहा है।

[adrotate banner="2"]