जाम में फंसे ट्रक चालक को बाइक सवार भाइयों ने पीटा

0
113

FARRUKHABAD : ट्रक लोड करने के लिए जा रहे चालक को जाम मे फंसे होने के दौरान साइड न देने को लेकर बाइक सवार दो सगे भाइयों ने जमकर पीट दिया। पुलिस ने भाइयों को हिरासत में ले लिया।monu pintu

[adrotate banner="3"]

शहर कोतवाली क्षेत्र के आईटीआई चौराहे के निकट थाना राजेपुर क्षेत्र के ग्राम उजरामऊ निवासी ट्रक चालक शिवराम यादव पुत्र दुर्विजय सिंह अपना ट्रक संख्या यूपी 76के/9378 लेकर लोड करने के लिए जा रहा था। ट्रक आईटीआई चौराहा निवासी ओमप्रकाश वर्मा का था। घायल ट्रक चालक ने बताया कि जब वह आईटीआई चौराहे से कुछ आगे पहुंचा तो वाहनों का लम्बा जाम लग गया था। तभी भोपत पट्टी निवासी बाइक सवार मोनू व उसका बड़ा भाई पिन्टू कटियार पुत्र दुलारे कटियार ने ट्रक पीछे करने को कहा। जिस पर चालक शिवराम यादव ने उससे आपत्ति जतायी और कहा कि जाम की बजह से ट्रक पीछे नहीं हो सकता।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

इस बात पर दोनो में कहा सुनी शुरू हो गयी। ट्रक चालक शिवराम यादव को पिन्टू व उसके भाई मोनू कटियार ने जमकर पीट दिया। ट्रक चालक ने आरोप लगाया कि उसके आठ हजार रुपये भी गायब कर दिये गये। पुलिस ने दोनो भाइयों को हिरासत में लेकर कोतवाली भेज दिया।

[adrotate banner="2"]