एक माह से एक्सरे टेक्नीशियन गायब, बार्ड आया की भी मनमानी जारी

0
102

KAMALGANJ (FARRUKHABAD) : जरा जरा सी बात पर कर्मचारियों का वेतन रोक देने के लिए मशहूर मुख्य चिकित्साधिकारी आखिर कमालगंज स्वास्थ्यकेन्द्र में फैली अनियमितताओं को सुधारने में क्यों पानी मांग रहे हैं, तमाम निर्देशों, आदेशों और घुड़कियों के बावजूद भी कमालगंज स्वास्थ्यकेन्द्र पर तैनात बार्ड आया अभी तक अपने ही अंदाज में ड्यूटी कर रही है। हस्ताक्षर करके रफूचक्कर होना शायद यही उसकी ड्यूटी है। एक माह से एक्सरे टेक्नीशियन भी गायब है। लेकिन अभी तक स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने इस बात को संज्ञान में क्यों नहीं लिया। क्या यह माना जाये कि बसपा के एक ठेकेदार व नेता की घुड़की से स्वास्थ्य विभाग बार्ड आया पर कार्यवाही नहीं कर रहा है। माना क्या जाये यही सच्चाई है।X RAY ROOM KAMALGANJ

[adrotate banner="3"]

विगत तकरीबन एक माह से कमालगंज स्वास्थ्यकेन्द्र का एक्सरे टेक्नीशियन पेशकार सिंह गायब है। मरीजों को एक्सरे कराने के लिए प्राइवेट जगहों पर जाकर पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं। जिनके पास एक्सरे कराने को पैसे नहीं वह एक माह से दर दर भटक रहे हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी को शायद यह मालूम नहीं। स्वास्थ्य केन्द्र के अधीक्षक जान बूझकर पूरे मामले पर मिट्टी डाले हुए हैं। एक्सरे टेक्नीशियन की तो छोड़ें वह बगैर बताये गायब है और उसकी अनुपस्थिति भी शायद रजिस्टर में पंजीकृत हो रही है। लेकिन जो जीती जागती तस्वीर बीते कई महीनों से कमालगंज स्वास्थ्यकेन्द्र पर देखी जा रही है। वह जिंदा मख्खी से कम नहीं और उसे निगल पाना भी अधिकारियों के बस में नहीं लगता।CHC KAMALGANJ

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

स्वास्थ्यकेन्द्र में तैनात बार्ड आया रजनी परिहार की स्थिति वही है। बीते दिनों एसडीएम सदर राकेश पटेल ने बार्ड आया को अनुपस्थित पाकर उसे तत्काल स्वास्थ्यकेन्द्र से हटाने के निर्देश दिये थे। लेकिन मुख्य चिकित्साधीक्षक कमालगंज मानसिंह की मिलीभगत से बार्ड आया के कमालगंज स्वास्थ्यकेन्द्र पर ठीक ठाक चल रहा है।rajni parihar rajistar

पहले भी कई बार जेएनआई में बार्ड आया को लेकर खबरें प्रकाशित की गयीं। जिस पर अधिकारियों ने छापेमारी भी की लेकिन सिर्फ बनावटीपन से। प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार है और स्थानीय विधायक, ब्लाक प्रमुख भी समाजवादी पार्टी से ताल्लुक रखते हैं। इसके बावजूद भी सपा के विधायक और ब्लाक प्रमुख के गढ़ में बहुजन समाज पार्टी के नेता व ठेकेदार का संरक्षण प्राप्त बार्ड आया सरकारी वेतन का लुत्फ बगैर काम किये उठा रही है।

[adrotate banner="2"]