FARRUKHABAD : दीपावली पर चल रहे खाद्य सामग्रियों के नमूने भरने के अभियान में कुछ दुकानदारों के नाम और जुड़ गये हैं। बुधवार को किसमिश, पेड़ा, चने की दाल व खोये के सेम्पुल भरे गये। 
[adrotate banner="3"]
[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी मानसिंह निरंजन के साथ खाद्य टीम शहर में नमूने भरने के लिए निकली तो किराना बाजार में अनुराग सारस्वत के माल से किसमिश व चने की दाल का सेम्पुल भरा गया। पुलिस लाइन फतेहगढ़ स्थित दिनेश चन्द्र की मिठाई की दुकान से सोनपपड़ी, फतेहगढ़ पुलमण्डी से विजय बहादुर की दुकान पर खाद्य विभाग की टीम ने पेड़े का सेम्पुल भरा।
[adrotate banner="2"]

