अभिव्यंजना के कार्यक्रम में साहित्यकारों का होगा सम्मान: डा0 रजनी सरीन

0
72

FARRUKHABAD : 15 नवम्बर को आयोजित होने वाले अभिव्यंजना के वार्षिकोत्सव में विभिन्न साहित्यकारों को सम्मानित किया जायेगा। जिसमें जनपद व गैर जनपद के साहित्यकार भी सम्मलित रहेंगे।RAJANI SAREEN 1

[adrotate banner="3"]

अपने लोहाई रोड स्थित आवास पर आयोजित पत्रकार वार्ता में डा0 रजनी सरीन ने बताया कि अभिव्यंजना के वार्षिकोत्सव में मेरठ से डा0 सुधारानी सिंह, लालगंज रायबरेली से ओमप्रकाश, कन्नौज से डा0 सुशील राकेश, फर्रुखाबाद से सतीशचन्द्र सतीश के अलावा कवि राकेश और पत्रकार वेदपाल को भी सम्मानित किया जायेगा।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

इस दौरान जिलाधिकारी पवन कुमार को आमंत्रित करने पर विचार किया जा रहा है। डा0 सरीन ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रो0 सूर्यप्रकाश दीक्षित पूर्व विभागाध्यक्ष हिन्दी विभाग लखनऊ रहेंगे। इस दौरान अक्षर लोक पुस्तिका का विमोचन भी किया जायेगा।

इस दौरान डा0 राजकुमार सिंह, डा0 श्रीकृष्ण गुप्ता, संजय गर्ग, जवाहर सिंह गंगवार, बृजकिशोर मिश्रा, निमिष टन्डन, उपकार मणि, राजेश हजेला, डा0 माधुरी दुबे, डा0 शोभारानी श्रीवास्तव आदि संस्था के सदस्य मौजूद रहे।

[adrotate banner="2"]