सपा नगर अध्यक्ष की बाइक व नगदी लूटी

0
74

FARRUKHABAD : समाजवादी पार्टी के छात्र सभा के नगर अध्यक्ष की अज्ञात बाइक सवार लुटेरों ने मारपीट कर सरेशाम बाइक एवं नकदी लूट ली।
थाना नबाबगंज क्षेत्र के गांव वलीपुर निवासी विपिन यादव पुत्र बालिस्टर कल अपनी बाइक द्वारा फर्रूखाबाद से लौटकर वापस घर जा रहा था। ज्योना गांव के पास उसे शाम हो गई। गांव के लिए जाने वाले रास्ते पर मुड़ते ही उसे एक बाइक पर सवार तीन अज्ञात लोगों ने रोका। रूकते ही उन लुटेरों ने उसके ऊपर लाठी डंडों से प्रहार कर दिया तथा असलहे तान दिये।

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

लुटेरों ने उनके पास से ढाई हजार रूपये तथा एक मोबाइल भी लूट लिया। उसकी बाइक भी लूटकर ले गये। उसके चिल्लाने पर ग्रामीण वहां आ गये। जिनकी सहायता से वह अपने घर पहुंचा आज उसने इस सम्बन्ध में एक तहरीर कोतवाली पुलिस को दी। उधर सरेशाम हुई इस लूट की घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

[adrotate banner="2"]