जुआ में पैसे जीतने के विवाद में ग्रामीण को गोली मारी

0
87

FARRUKHABAD : दीपावली का त्यौहार अब जुआ और सट्टा खेलने वालों के लिए अच्छे खासे मनोरंजन का विषय बन गया है। जुए के विवाद में पहले भी कई बार हत्यायें हो चुकी हैं। बीती रात जुए में पैसा जीतने के विवाद में ग्रामीण को गोली मारकर घायल कर दिया और उसके रुपये भी लूट लिये गये।pramod

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”8″]

[bannergarden id=”11″]

घटना थाना शमसाबाद क्षेत्र के सिकंदरपुर सरैया की है। जहां तराई में दफेदार का 40 वर्षीय पुत्र प्रमोद उर्फ मुनब्बर गांव के ही गंगाराम नट के पुत्र रामऔतार के साथ जुआ खेल रहा था। घायल प्रमोद ने बताया कि उसने जुए में 6 हजार रुपये जीत लिये। तभी जुआ हारे रामऔतार ने प्रमोद से पुनः जुआ खेलने की बात कही। जिस पर उसने इंकार कर दिया। इसी बात को लेकर दोनो में कहासुनी हो गयी। रामऔतार ने प्रमोद के तमंचे से गोली मार दी।

मामले की सूचना पुलिस को हुई तो बीती रात तकरीबन 11 बजे प्रमोद को शमसाबाद थाने के सिपाही सुरेश यादव ने लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। थानाध्यक्ष शमसाबाद ए के सिंह ने बताया कि मामला संदिग्ध है। प्रमोद व रामऔतार अपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। घटना के सम्बंध में कई बार वयान बदल चुके हैं। जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्यवाही होगी।

[adrotate banner="2"]