बाइक से जा रहे मजदूर को बदमाशों ने गोली मारी

0
79

FARRUKHABAD : अपने दोस्त के साथ बाइक से घर जा रहे एक मजदूर को शनिवार शाम तीन अज्ञात सशस्त्र बदमाशों ने गोली मार दी। गोली मजदूर के पीठ में मारी गयी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उपचार हेतु मजदूर को लोहिया अस्पताल भिजवाया। जहां से उसे रिफर कर दिया गया।RAGHURAI

[adrotate banner="3"]

थाना शमसाबाद क्षेत्र के ग्राम भटपुरा निवासी मजदूर 35 वर्षीय रघुराई पुत्र जनकर शाक्य फर्रुखाबाद चौक पर एक अधिवक्ता का मकान बना रहा था। शनिवार को ही वह मकान में काम करने गया था। शाम को वह अपने दोस्त गदनपुर निवासी सत्यपाल शर्मा पुत्र रामेश्वर के साथ उसकी ही फ्रीडम बाइक से अपने गांव भटपुरा लौट रहा था। बाइक सत्यपाल शर्मा चला रहा था और रघुराई पीछे बैठा था। तभी शाम तकरीबन 7 बजे ग्राम गदनपुर के निकट बने छायागृह के पास खड़े तीन सशस्त्र बदमाशों ने उसके पीछे से गोली मार दी। न ही रोका और न ही गोली मारने के बाद पीछा किया।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

जब रघुराई बदमाशों से थोड़ा आगे पहुंचा तभी पीछे से गोली मार दी गयी। लेकिन सत्यपाल शर्मा ने बाइक नहीं रोकी। घायल अवस्था में सत्यपाल शमसाबाद थाना क्षेत्र की चिलसरा चौकी पहुंचे। जहां से उसे लोहिया अस्पताल भिजवाया गया। लोहिया अस्पताल में कायमगंज क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार रावत, थानाध्यक्ष शमसाबाद ए के सिंह पहुंचे और घायल रघुराई से पूछताछ की।co a k rawat

क्षेत्राधिकारी कायमगंज अशोक कुमार रावत ने बताया कि रघुराई के दोस्त सत्यपाल शर्मा से इस सम्बंध में पूछताछ की जायेगी।

[adrotate banner="2"]