मस्जिद से नगदी व सामान चोरी

0
103

FARRUKHABAD : चोरों ने बीती रात एक मस्जिद को अपना निशाना बनाया और नगदी व अन्य सामान चोरी कर लिया। मामले की सूचना पुलिस को दी गयी।chori - hafij

[adrotate banner="3"]

शहर कोतवाली क्षेत्र के तलैया मोहल्ला स्थित मस्जिद के हाफिज मोहम्मद सादिक मस्जिद के अंदर ही सो रहे थे। बीती रात चोर मस्जिद की दीवार फांदकर अंदर आ गये और कमरे के अंदर घुसकर इन्वर्टर की बैट्री, साइकिल, मोबाइल के अलावा दीवार पर टंगे हाफिज मोहम्मद सादिक के कपड़ों से 2500 रुपये भी चोरी कर लिये।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

प्रातः सूचना होने पर तिकोना चौकी प्रभारी के सी द्विवेदी मौके पर पहुंचे और मामले के सम्बंध में जांच पड़ताल की। हाफिज ने पुलिस को घटना के सम्बंध में तहरीर दी।masjid

[adrotate banner="2"]