पुतले की लकड़ी लूटने में दो पक्षों में जमकर चले डन्डे

0
155

FARRUKHABAD : मूड़ में दो गुट आपस में भिड़ गये, एक दूसरे को देख लेने की धमकी के साथ ही दोनो पक्षों ने एक दूसरे पर अंधा धुन्ध लाठियां चला दीं। बाद में पुलिस ने दोनो पक्षों को खदेड़ दिया।MARPEET

[adrotate banner="3"]

पुतले लूटते समय खींचातानी में कहासुनी के साथ दो पक्ष आमने सामने आ गये। रावण के पुतले और लंका के स्वरूप में प्रयोग किये गये बांसों को निकालकर एक दूसरे पर बुरी तरह चलाने लगे। जमकर मारपीट हो गयी। गाली गलौज भी हुआ। काफी देर बाद मामला पुलिस के संज्ञान में पहुंचा तो पुलिस ने दोनो पक्षों को लाठियां भांजकर चलता कर दिया। लेकिन दोनो गुट मेले में एक दूसरे को देख लेने की धमकी के साथ देर तक मौजूद रहे। लाठी चलने में कछियाना निवासी एक युवक जितेन्द्र घायल भी हो गया।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

lathiपटाखों के जलते बारूद से भी कई दर्शक जले
तड़ातड़ पटाखों में आवाज के साथ निकल रहे बारूद के टुकड़े भीड़ में कई दर्शकों के ऊपर जा गिरे। किसी का बदन जला तो किसी के कपड़ों में जलता बारूद लग जाने से कपड़ा जल गया। जिससे भगदड़ मच गयी। पुलिस ने भीड़ को फटकार कर पीछे किया।

[adrotate banner="2"]