श्री राम पड़े बीमार, लक्ष्मण ने मचाया उपद्रव, अहिरावरण की झांकी निरस्त

0
130

FARRUKHABAD : बीती रात निकली राम बारात में अहिरावण की झांकी नहीं निकल सकी। क्योंकि श्री राम का स्वरूप बना युवक अचानक बीमार पड़ गया और लक्ष्मण ने जमकर उपद्रव कर दिया।rath

[adrotate banner="3"]

भारतीय इंटर कालेज से निकाली गयी राम बारात में अहिरावण के द्वारा श्री राम और लक्ष्मण के हरण का प्रदर्शन होना था। जैसे ही श्री राम बने स्वरूप रथ पर सवार होने के लिए आये तो अचानक उनकी तबियत बिगड़ गयी। कार्यकर्ता उन्हें रथ से उतारकर भीतर ले गये। इतने में लक्ष्मण का स्वरूप बने युवक ने जमकर उपद्रव शुरू कर दिया। कुछ लोगों ने बताया कि युवक पर सवारी आ गयी है। जिस कारण अहिरावण की झांकी का प्रदर्शन नहीं हो सका और उसे निरस्त कर दिया गया।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]