राहुल जैन की जमानत मंजूर

0
159

FARRUKHABAD: लोहिया अस्पताल के खिलाफ आंदोलन के समय हुए विवाद में जेल गये राहुल जैन की जमानत याचिका अदालत ने मंजूर कर ली है। बुधवार को उनके जेल से छूटने के भी कयास लगाये जा रहे हैं।rahul jain1

[adrotate banner="3"]

विगत 5 सितम्बर को लोहिया अस्पताल में फैली अव्यवस्थाओं के खिलाफ अनशन के बाद 23 सितम्बर को फर्रुखाबाद विकास मंच के नगर अध्यक्ष राहुल जैन अपने कुछ सहयोगियों के साथ अस्पताल गये थे। जहां उनके साथ लोहिया अस्पताल के कर्मचारियों ने अभद्रता कर दी। कर्मचारियों और चिकित्सकों के दबाव में पुलिस ने राहुल जैन के खिलाफ कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। 25 सितम्बर को राहुल जैन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। लेकिन घटना क्यों हुई, क्या तोड़फोड़ की भी गयी थी या नहीं पर आज तक कोई वयान अधिकारियों से नहीं आया। हालांकि व्यक्तिगत तौर पर कुछ प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों ने बताया था कि अस्पताल के कर्मचारियों ने फर्जी घटना दिखाकर दबाव में मुकदमा दर्ज करवाया।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

25 सितम्बर से राहुल जैन जेल में है। लगभग दो सप्ताह से जेल में बंद राहुल जैन की जमानत अदालत ने मंजूर कर ली है। मंच के अध्यक्ष मोहन अग्रवाल ने बताया कि बुधवार शाम राहुल जैन के छूटने की संभावना है। राहुल जैन के छूटने पर उसका जोरदारी से स्वागत किया जायेगा।

[adrotate banner="2"]