विधायक व सपा लोकसभा प्रत्याशी ने किया वातानुकूलित रेस्टोरेंट का उदघाटन

0
139

FARRUKHABAD : फतेहगढ़ तिराहे पर स्थित न्यू ब्लू हैवन वातानुकूलित रेस्टोरेंट का समाजवादी पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी रामेश्वर सिंह यादव एवं सदर क्षेत्र से विधायक विजय सिंह ने फीता काटकर उदघाटन किया। जनपद में पहली बार इस तरह का रेस्टोरेंट खुल रहा है जहां पर कम दामों में अच्छी सुविधाएं आम आदमी के लिए मुहैया करायी जायेंगीं।VIJAY SINGH - RAMESWAR SINGH YADAV

[adrotate banner="3"]

रेस्टोरेंट के मालिक खालिद खां उर्फ रज्जू खां ने बताया कि रेस्टोरेंट पर शुद्ध शाकाहारी भोजन हर समय उपलब्ध रहेगा। जिसके लिए प्रशिक्षित कारीगरों को रखा गया है। खाने की चीजों में शुद्धता का विशेष ध्यान रखा जायेगा। उनका उद्देश्य है कि कम रुपयों में ज्यादा से ज्यादा सुविधायें रेस्टोरेंट में मुहैया करायी जायेंगीं। किसी भी व्यक्ति को कोई असुविधा नहीं होने दी जायेगी।rameswar singh

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

उदघाटन अवसर पर नगर विधायक विजय सिंह व रामेश्वर सिंह यादव ने वातानुकूलित रेस्टोरेंट की सराहना की। इस दौरान चन्नू यादव, जग्गू यादव, रंजीत चक, रजत क्रांतिकारी आदि सपाई भी मौजूद रहे।

[adrotate banner="2"]