सर्वोदय मण्डल ने गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनायी जयंती

FARRUKHABAD : सर्वोदय मण्डल कार्यकर्ताओं ने टाउनहाल स्थित गांधी प्रतिमा के समक्ष राष्ट्रपिता महात्मागांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर गोष्ठी का आयोजन किया। जिसके बाद सभी ने प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

तत्पश्चात सर्व सम्मति से तय किया गया कि बापू एवं शास्त्री के जन्म दिवस पर फर्रुखाबाद की जमीं से तीन प्रस्ताव सर्वसम्मति से स्वीकृत कर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री व लोकसभा अध्यक्ष को भेजे।

भेजे गये प्रस्तावों में लोकसभा, राज्यसभा, विधानसभा एवं विधान परिषद की सदस्यता के लिए उम्मीदवार की शैक्षिक योग्यता स्नातक तय की जाये। क्योंकि देश के सर्वाच्च सदन में जहां नीति, नियम और कानून तय किये जाते हैं, वहां के सदस्य की शैक्षिक योग्यता का मानक ही न हो, यह कितना हास्यास्पद है।

लोकसभा, राज्यसभा, विधानसभा एवं विधान परिषद की सदस्यता के लिए आयु सीमा भी तय की जानी चाहिए। क्योंकि भारत के किसी भी सरकारी विभाग में कार्यरत व्यक्ति की सेवानिवृत्ति की सीमा तय है। उसी प्रकार से देश के सर्वोच्च सदन की सदस्यता हेतु भी आयु सीमा तय की जानी चाहिए।

सर्वोच्च न्यायालय द्वारा सदनों की सदस्यता हेतु चारित्रिक मानक तय किया है, उसका भी क्रियान्वयन किया जाना अति आवश्यक हो गया है। ऐसा किये जाने से आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को सदन तक पहुंचने से रोके जाने का एकमात्र यही तरीका है।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

प्रस्तावों को जिलाधिकारी के माध्यम से आने वाली 8 अक्टूबर को भेजे जाने का निर्णय लिया गया। 8 अक्टूबर को सामाजिक संगठन कलेक्ट्रेट में 10 बजे सांकेतिक सत्यागृह भी करेंगे। इस दौरान लक्ष्मण सिंह एडवोकेट, गोपालबाबू पुरवार, श्रवण कुमार पाण्डेय, वीरेन्द्र कुमार मिश्रा, राजेन्द्र सिंह पाल, प्रकाश बाल्मीक, चन्द्रपाल वर्मा, दिवाकरनंद दुबे, रामचन्द्र कुशवाह, बचान सिंह गंगवार, मुन्नालाल राजपूत आदि दर्जनों लोग मौजूद रहे।