5 अक्टूबर को मैनपुरी रैली में मुलायम देंगे मोदी को जवाब

0
107

Mulayamलखनऊ। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर समाजवादी पार्टी अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव आगामी पांच अक्टूबर को अपने संसदीय क्षेत्र मैनपुरी में रैली कर कार्यकर्ताओं में चुनावी बिगुल फूकेंगे। पार्टी सूत्रों के अनुसार उसी दिन इटावा के नुमाइश मैदान में भी रैली आयोजित थी, लेकिन उसे रद्द कर दिया गया।

[adrotate banner="3"]

मैनपुरी जिला मुख्यालय से करीब 10 किलोमीटर दूर नौनेर कस्बे में प्रस्तावित इस रैली में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और पार्टी के कई अन्य नेता भाग लेंगे। माना जा रहा है कि नवरात्रि के पहले ही दिन आयोजित इस रैली के माध्यम से लोकसभा चुनाव प्रचार की शुरुआत की जा रही है। इसमें भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री पद के घोषित उम्मीदवार नरेंद्र मोदी को निशाने पर रखा जायेगा। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर भी व्यंग्य बाण छोड़े जा सकते हैं।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]
रैली के जरिए मुख्यमंत्री अपनी सरकार की उपलब्धियों का ब्यौरा देने के साथ ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश में चल रहे तनाव के कारणों और इसे नियंत्रित करने के लिए की गयी कार्रवाइयों के साथ ही राहत कार्यों का भी जिक्र कर सकते हैं।

[adrotate banner="2"]