प्रभारी डीएम ने किया कलेक्ट्रेट में ध्वजारोहण, बोले स्वयं अनुशासित रहना जरूरी

0
108

FARRUKHABAD : गांधी जयंती के अवसर पर प्रभारी जिलाधिकारी आलोक कुमार ने बुधवार को कलेक्ट्रेट भवन पर ध्वजारोहण किया। इस दौरान अपर जिलाधिकारी ने कहा कि सभी को स्वयं अनुशासन में रहकर काम करना चाहिए तो अधिक सफल हुआ जा सकता है।adm - tiranga

[adrotate banner="3"]

2 अक्टूबर गांधी जयंयी के लिए पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह 8 बजे कलेक्ट्रेट भवन पर अपर जिलाधिकारी आलोक कुमार ने झण्डारोहण किया। अपर जिलाधिकारी व सिटी मजिस्ट्रेट प्रभुनाथ ने गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण किया। जिसके बाद एडीएम ने परिसर में ही वृक्षारोपण भी किया। अपने सम्बोधन में एडीएम ने कहा कि हम सभी को स्वयं अनुशासन में रहकर कार्य करना चाहिए। जिससे काफी हद तक कार्याें को शीघ्रता से निपटाया जा सकता है और जीवन में सफलता के पथ पर आगे बढ़ सकते हैं।adm

सिटी मजिस्ट्रेट प्रभुनाथ ने कहा कि गांधी के विचारों पर ही चलना चाहिए, गांधी जी की एक एक कही हुई बात पत्थर की लकीर साबित हुई। उनके बताये अहिंसा के मार्ग पर चलकर हिंसा से बचा जा सकता है। जिसके बाद अधिकारियों ने राजकीय बालिका इंटर कालेज की छात्राओं को सम्मानित कर प्रेरित किया। इस दौरान सम्बंधित अधिकारी भी मौजूद रहे।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

adm alok kumar - cm prabhunathवहीं जिला विकास अभिकरण कार्यालय में भी धूमधाम से गांधी जी का जन्मदिन मनाया गया। कार्यालय में झण्डारोहण के बाद रघुपति राघव राजा राम गीत भी सस्वर गाया गया। सभी ने गांधी जी से सम्बंधित व उनके जीवन पर आधारित अपने अपने विचार साझा किये। इस दौरान डी आर विश्वकर्मा व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

[adrotate banner="2"]