शौच गयी किशोरी को गोली मारी

0
111

FARRUKHABAD : प्रातः घर से शौच के लिए निकली एक किशोरी को कुछ अज्ञात लोगों ने गोली मारकर घायल कर दिया। घायल को उपचार हेतु भेजा गया।rekha

[adrotate banner="3"]

कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नसीरपुर निवासी नंदराम की 16 वर्षीय पुत्री रेखा प्रातः तकरीबन साढ़े 6 बजे घर से शौच के लिए निकली थी। जैसे ही वह खेतों की तरफ पहुंची। किसी अज्ञात हमलावर ने उसे गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयी। घायल रेखा को कायमगंज स्वास्थ्यकेन्द्र ले जाया गया। लेकिन चिकित्सकों ने उसे लोहिया अस्पताल के लिए रिफर कर दिया है। फिलहाल रेखा की मां मोरकली घटना के पीछे गांव के ही किसी व्यक्ति का हाथ मान रहे हैं। लेकिन दहशत की बजह से उसका नाम बताने से इंकार कर दिया।
[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]