चार दिन बाद शहर में होंगे भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष

0
127

FARRUKHABAD : भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष का एक दिवसीय दौरा जनपद में होने वाला है। जिसके लिए चार अक्टूबर की तिथि निर्धारित की गयी है। प्रदेश अध्यक्ष के आने की खबर से युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं में एक नई स्फूर्ति आ गयी है।ASHUTOSH RAY

[adrotate banner="3"]

प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष राय के कार्यक्रम के अनुसार 4 अक्टूबर को वह कन्नौज होते हुए जनपद में पहुंचेंगे। जहां संगठन के कार्यक्रमों में हिस्सा लेकर रात्रि विश्राम भी जनपद में होगा। 5 अक्टूबर को वह अपने गंतव्य के लिए रवाना होंगे। युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अजीत महाजन ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत के लिए पूरे जिले का युवा कार्यकर्ता तैयारियों में जुट गया है। प्रदेश अध्यक्ष का जनपद में जगह जगह स्वागत इत्यादि की तैयारियां की जा रही हैं। कार्यक्रम ऐतिहासिक करने का पूरा प्रयास किया जायेगा।
[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]