ऑस्ट्रेलिया से ताजमहल देखने आये फर्रुखाबादी दम्पति आगरा में लुटे

0
108

taj mahalआगरा : ऑस्ट्रेलिया से ताजमहल देखने आए अप्रवासी भारतीय दंपती पर्यटक को रविवार रात बाइक सवारों ने लूट लिया। विदेशी पर्यटक के साथ चार दिन में यह दूसरी वारदात है।

[adrotate banner="3"]

फर्रुखाबाद के मूल निवासी देवेश गुप्ता और उनकी पत्नी मोनिका ऑस्ट्रेलिया से दो दिन पूर्व आगरा घूमने आए थे। दंपती फतेहाबाद रोड स्थित राजमहल होटल में ठहरे थे। रविवार रात लगभग नौ बजे वह बाजार घूमकर ऑटो से होटल लौट रहे थे। होटल के नजदीक पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने मोनिका का पर्स लूट लिया। दंपती ने शोर मचाकर ऑटो से पीछा करने का प्रयास किया, लेकिन लुटेरे चकमा देकर भाग निकले। पर्स में 700 से अधिक डॉलर, क्रेडिट कार्ड आदि सामान था। दंपती ने थाने पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को दी। प्रभारी थानाध्यक्ष पर्यटन सुशांत गौड़ के मुताबिक देवेश ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

गौरतलब है कि बुधवार को सर्किट हाउस के पास बाइक सवारों ने ऑटो में सवार चीन की महिला पर्यटकों का पर्स लूट लिया था। चीनी महिला पर्यटक घायल हो गई थी।

[adrotate banner="2"]