स्टेट बैंक सिखलाई ने प्री प्राइमरी स्कूल को भेंट किये उपहार

0
100

FARRUKHABAD : स्टेट बैंक के सिखलाई शाखा के शाखा प्रबंधक रमन गोयल तथा आलोक रायजादा ने बैंक की ओर से कलर फोटो कापियर व उपहार गोल्डन फिश प्री प्राइमरी स्कूल को भेंट किये।aalok rayjada -

[adrotate banner="3"]

स्कूल की ओर से उपहार प्रथम महिला श्रीमती माला जेटली ने ग्रहण किया। प्रधानाचार्या गरिमा मृदुल ने दोनो अधिकारियों को धन्यवाद दिया। माला जेटली ने स्कूल का भ्रमण किया तथा बच्चों को टाफियां व चौकलेट वितरित कीं। उन्होंने अध्यापकों से वार्ता करते हुए सुझाव दिया कि शब्दों के उच्चारण पर विशेष ध्यान दिया करें। जिससे बच्चे सही तरीके से शब्दों को सीख सकें। इस अवसर पर रिचा भदौरिया एवं नीरज अवस्थी के अलावा अन्य अध्यापिकायें भी मौजूद रहीं।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]