दबंगों ने युवक को मारपीट कर किया घायल, पुलिस पर फायरिंग

0
102

FARRUKHABAD : थाना मोहम्मदाबाद क्षेत्र के ग्राम रोहिला निवासी एक युवक को गांव के ही दबंगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। घायल अवस्था में युवक को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।rajeev

[adrotate banner="3"]

रोहिला निवासी राजीव कुमार यादव पुत्र बृजनंदन मोहम्मदाबाद से खाद लेकर रविवार को आ रहा था तभी पुलिया पर बैठे गोपाल, सतीश, पुत्रगण श्रीपाल, रज्जन, जयदेव पुत्रगण रामपाल ने राजीव पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। शराब के नशे में दबंगों ने उसके साथ जमकर मारपीट की। इसी दौरान सूचना पर पहुंची पुलिस पार्टी पर भी दबंगों ने फायरिंग कर दी और भाग गये। घायल अवस्था में राजीव कुमार को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।
[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]