मोदी की सभा को लेकर वरिष्ठ नेताओं को सौंपी गयीं बैठक की जिम्मेदारियां

0
97

FARRUKHABAD : कायमगंज में आयोजित की गयी भाजपा की एक बैठक में जनपद के 9 वरिष्ठ नेताओं को जिले में विभिन्न जगहों पर बैठकें लेने की जिम्मेदारियां दी गयीं।narendra modi

[adrotate banner="3"]

जिलाध्यक्ष दिनेश कटियार की अध्यक्षता में कायमगंज के एक गेस्टहाउस में हुई बैठक में मेजर सुनीलदत्त द्विवेदी को फर्रुखाबाद नगर छावनी, बढ़पुर पूर्वी, बढ़पुर पश्चिमी, रामबख्स वर्मा को जहानगंज, कमालगंज नगर, कमालगंज ग्रामीण, मिथलेश अग्रवाल को कायमगंज नगर, कायमगंज ग्रामीण, कंपिल सिवारा, राघवेन्द्र सिंह को सलेमपुर मण्डल व बराखेड़ा, राजेश्वर सिंह को नीवकरोरी, अमृतपुर, मुकेश राजपूत को शमसाबाद नगर, ग्रामीण, चिलसरा, कुआंखेड़ा, डा0 रजनी सरीन को पैथान, पिलखना, सिरोली, चन्द्रभूषण सिंह को रजीपुर, ज्यौता, मोहम्मदाबाद ग्रामीण व सुशील शाक्य को मोहम्मदाबाद नगर व पिपरगांव में बैठक कर कार्यकर्ताओं को नरेन्द्र मोदी की रैली में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की बात करने को कहा गया। इस दौरान प्रदेश महामंत्री स्वतंत्र देव सिंह, क्षेत्रीय संगठनमंत्री ओमप्रकाश भी उपस्थित रहे।

[adrotate banner="2"]