अभिलेखों में अनियमितताओं पर एसपी की शहर कोतवाल को चेतावनी

0
86

FARRUKHABAD : पुलिस अधीक्षक जोगेन्द्र कुमार ने शहर कोतवाली का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें अभिलेखों में अनियमिततायें मिलने पर शहर कोतवाल को चेतावनी के साथ जमकर क्लास लगा दी।JOGENDRA-KUMAR-SP1

[adrotate banner="3"]

पुलिस अधीक्षक जोगेन्द्र कुमार ने शुक्रवार को शहर कोतवाली का औचक निरीक्षण किया। कोतवाली पहुंचते ही एसपी ने पहले भोजनालय में व्यवस्था देखी। भवन इत्यादि का निरीक्षण करने के बाद उन्होंने मुन्शी कार्यालय में अभिलेख तलब किये। जमानत रजिस्टर के अलावा अन्य कई अभिलेखों में खामियां देख पुलिस अधीक्षक का पारा चढ़ गया और उन्होंने मौके पर मौजूद शहर कोतवाली के प्रभारी आर पी यादव व हेड मोहर्रिर अशोक कुमार की क्लास लगा दी और उन्हें शीघ्र रजिस्टर दुरुस्त कर अपने सामने पेश करने के आदेश दिये।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]