सहमे सहमे से दिखे बेनी प्रसाद

0
105

FARRUKHABAD : केन्द्र सरकार के इस्पात मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा फतेहगढ़ निरीक्षण भवन में पत्रकारों से रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि वह जनपद में पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलने के लिए आये थे, इसलिए उन्होंने प्रशासन को आने की सूचना नहीं दी। वहीं पत्रकारों से वार्ता के दौरान मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा सहमे सहमे दिखायी दिये। पत्रकारों के किसी भी सवाल का जबाव उन्होंने तीखे स्वरों में नहीं दे पाया।beni prasad verma mantri steel1

[adrotate banner="3"]

मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा से पूछा गया कि मुजफ्फर नगर दंगों में सरकार क्यों चुप है क्या सरकार पर सपा का एहसान है, इसलिए। इस पर मंत्री बोले सपा का कांग्रेस सरकार पर कोई अहसान नहीं है और वे खामोश हो गये। जिसके बाद उनसे आजम खां के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि आजम खां हमारे दोस्त हैं इसलिए उनके बारे में मैं कुछ भी नहीं कह सकता।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

वहीं पूछा गया कि अखिलेश को आप भतीजा मानते हैं तो उन्होंने कहा कि हां वह सपा सरकार के दौरान जब मुलायम सिंह यादव को भाई के समान मानते थे तो अखिलेश उनका भतीजा ही हुआ। इसके बाद अन्य जबाबों में वह निरुत्तर दिखायी दिये। इस दौरान कांग्रेस पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल तिवारी भी मौजूद रहे।

[adrotate banner="2"]