नौसिखिया ड्राइवर ने टेंपो तालाब में पलटा, सवारियां घायल

0
114

SHAMSABAD (FARRUKHABAD ): चिलसरा रोड पर फर्रुखाबाद से शमसाबाद की तरफ सवारियों को भरकर जा रहा टेंपो नौसिखिया ड्राइवर ने पानी भरे तालाब में पलट दिया। जिसमें बैठी सवारियां तालाब में गोते खाने लगीं। आनन फानन में स्थानीय लोगों ने सवारियों को निकालकर उनकी जान बचायी।

[adrotate banner="3"]

शमसाबाद क्षेत्र के ग्राम अलेपुर निवासी बृजपाल पुत्र गेंदेलाल ने एक सप्ताह पूर्व ही नया टेंपो खरीदा है। जिसको अलेपुर निवासी ही सर्वेश पुत्र राजेन्द्र चला रहा था। टेंपो में फर्रुखाबाद से खचाखच सवारियां भरकर तेज रफ्तार में शमसाबाद की तरफ जा रहा था तभी रमापुर जसू के पास तालाब में टेंपो पलट गया। जिसमें वसीम व उसका पुत्र नाजम, तीन वर्षीय पुत्र रिहान, मोहम्मद जादी, सुषमा शिक्षामित्र प्राइमरी विद्यालय चिलसरा घायल हो गये। घायलों ने स्थानीय लोगों से अपना इलाज कराया। ग्रामीणों की मदद से टेंपो बाहर निकाला गया।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]