युवाओं को सामाजिक कुरीतियों व व्यसनों से दूर रखने का काम कर रहीं ब्रह्मकुमारी

0
101

FARRUKHABAD : जेएनवी रोड फतेहगढ़ में ब्रह्माकुमारी विश्वविद्यालय केन्द्र पर हुई एक वार्ता में ब्रह्माकुमारी बहन सुनीता ने कहा कि वर्तमान में समाज में व्याप्त कुरीतियों व व्यसनों से युवाओं को दूर रखने का काम ही ब्रह्मकुमारी बहनें कर रहीं हैं।

[adrotate banner="3"]

उन्होंने बताया कि वर्तमान में विश्व में सबसे ज्यादा युवा धन भारत में है। सारे विश्व की नजर भारत के प्रतिभवान युवाओं पर है। कड़ी मेहनत, समर्पणभाव, प्रतिबद्धता जैसे गुणों को विकसित करने तथा उज्जवल भारत के निर्माण हेतु भारत में ब्रह्माकुमारी की युवा शाखा यह शांतिदूत साइकिल यात्रा निकाल रही है।v k suman

सुनीता बहन ने यात्रा के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि युवा प्रभाग 1985 से युवाओं की सेवा में सक्रिय है। सामाजिक कुरीतियों, व्यसनों, चारित्रिक पतन से विमुख कर युवाओं को सच्ची शांति व नई दिशा देने हेतु यह प्रभाग काम करता है।

भारत वर्ष में कुल 111 यात्रायें निकाली जायेगी जो यात्रा के मार्ग में आने वाले 2500 स्थानों पर 20 हजार कार्यक्रमों द्वारा राष्ट्रीय एकता, व्यसनमुक्त भारत, सदाचारी युवाओं द्वारा मूल्यनिष्ठ समाज का निर्माण व महिला सम्मान तथा अंहिसा परमो धर्मः जैसे विषयों पर युवाओं को जाग्रत करेगी।

स्थानीय यात्रा फिरोजाबाद से 18 सितम्बर से शुरू होकर शिकोहाबाद, मैनपुरी, बेबर, फतेहगढ़, कायमगंज, अलीगंज, कासगंज, सिकन्दराराऊ होते हुए फिरोजाबाद में 3 अक्टूबर को समाप्त होगी। इस यात्रा में 25 यागी है। जिसमें 20 भाई तथा 5 बहने हैं। इसका नेतृत्व बीके ऊषा बहन, वी के सरोज, वीके विद्यावती बहन कर रही हैं। ब्रह्माकुमारी के जयनरायन वर्मा रोड स्थित केन्द्र पर बीके सुमन बहन ने इन साइकिल यात्रा का स्वागत किया और स्नेह मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें सैकड़ों लोगों ने भाग लिया।

[adrotate banner="2"]