मिनिष्ट्रियल एसोसिएशन के सत्यपाल अध्यक्ष व पंकज निर्विरोध मंत्री घोषित

0
141

FARRUKHABAD : मिनिष्ट्रियल एसोसिएशन के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बुधवार को चुनाव सम्पन्न कराया गया। चुनाव में सत्यपाल सिंह को अध्यक्ष व पंकज सक्सेना को सचिव/मंत्री सर्वसम्मति से निर्विरोध निर्वाचित कर दिया गया।ministriyal asociation

[adrotate banner="3"]

मिनिष्ट्रियल एसोसिएशन सिंचाई विभाग के अधिवेशन मण्डल के अध्यक्ष मनोज सचान मण्डल मंत्री अवनीश मिश्रा एवं विजय सिंह राठौर जिला महामंत्री महासंघ की देखरेख में निर्विरोध चुनाव सम्पन्न हो गया। चुनाव का संचालन सुधेश कुमार दुबे ने किया।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

निर्विरोध निर्वाचन में नलकूप खण्ड के सत्यपाल सिंह को अध्यक्ष, सिंचाई खण्ड के पंकज सक्सेना को सचिव/मंत्री, नलकूप खण्ड के विकास जौहरी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सिंचाई खण्ड के अनूप कुमार सिंह को संगठन मंत्री, सिंचाई खण्ड के ही उमाशंकर त्रिवेदी को कोषाध्यक्ष सर्व सम्मति से निर्विरोध निर्वाचित किया गया।

[adrotate banner="2"]