दिल्ली में चलेगा सिर्फ मोदी शो, आडवाणी ‘घबराए’

0
111

Modiदिल्ली में 29 सितंबर को होने वाली रैली के लिए प्रदेश भाजपा इकाई कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती, लेकिन पार्टी के तीन वरिष्ठ नेताओं की गैरमौजूदगी इस रैली की चमक छीन सकती है। यह रैल्‍ी रोहिणी के जैपनीज पार्क में होगी और इसमें भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री पद के दावेदार नरेंद्र मोदी हिस्सा लेंगे।

[adrotate banner="3"]

वरिष्ठ नेता लालकृष्‍ण आडवाणी और सुषमा स्वराज रैली में नहीं आएंगे, इसकी आशंका पहले से थी, लेकिन अब ऐसा लग रहा है जैसे शायद पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह भी इसमें हिस्सा नहीं लेंगे। एक वरिष्ठ भाजपा नेता ने कहा, “राजनाथ सिंह जी आने वाले थे, लेकिन अब ऐसा नहीं लग रहा।” दिल्ली भाजपा ने रैली के लिए आमंत्रण कार्ड छपवा लिए हैं और दिल्ली के चुनाव प्रभारी नितिन गडकरी और वरिष्ठ नेता वी के मल्होत्रा मुख्य अतिथि होंगे।
[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]
पार्टी की दिल्ली इकाई का कहना है कि चुनावी साल में कई रैलियां हो रही हैं, ऐसे में सभी वरिष्ठ नेताओं का किसी एक रैली में एकसाथ मौजूद रहना ‌मुमकिन नहीं है। सूत्रों ने बताया कि कई भाजपा नेता ऐसा कह रहे हैं कि जिस रैली में मोदी आएंगे, वहां मौजूद लोग केवल उन्हें ही सुनने में दिलचस्पी लेंगे।

सूत्र ने कहा, “जयपुर रैली में भीड़ किसी दूसरे को सुनने को तैयार ही नहीं थी। मोदीजी को दखल देकर समर्थकों से वसुंधरा राजे को भाषण देने का मौका देने के लिए कहना पड़ा।”

[adrotate banner="2"]