7 अक्टूबर को रामगोपाल यादव करेंगे रामेश्वर के चुनाव कार्यालय का उदघाटन

0
120

FARRUKHABAD : लोकसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी लगातार तेज होती जा रही है। संगठन मजबूती के साथ ही चुनाव कार्यालयों के खुलने का दौर अभी से ही शुरू हो गया है। जिसको लेकर समाजवादी पार्टी के जनपद से लोकसभा प्रत्याशी रामेश्वर सिंह यादव का 7 अक्टूबर को रामगोपाल यादव द्वारा फीता काटकर उदघाटन किया गया है।ramgopal singh yadav

[adrotate banner="3"]

जानकारी के अनुसार रामेश्वर सिंह यादव द्वारा बेबर रोड स्थित चुनाव कार्यालय खोला जाना है। चुनाव कार्यालय के उदघाटन के लिए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद रामगोपाल सिंह यादव 7 अक्टूबर को जनपद में आकर उदघाटन करेंगे। इस सम्बंध में सपा युवजन सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष चन्नू यादव ने बताया कि सांसद रामगोपाल सिंह यादव 7 अक्टूबर को उदघाटन के बाद संगठन के कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। रामगोपाल यादव के साथ स्वास्थ्य मंत्री अहमद हसन के आने की भी सूचना प्राप्त हुई है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अभी से ही सपा नेता जुट गये हैं।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]