मजदूरी बढ़ोत्तरी की मांग को लेकर जरदोजी कारीगर तीसरे दिन भी हड़ताल पर

0
172

FARRUKHABAD : जनपद का मुख्य व्यवसाय बन चुका जरदोजी (लहंगा चुनरी की कढ़ाई) में प्रति घंटे मजदूरी पर काम करने वाले कारीगरों ने मजदूरी बढ़ाये जाने को लेकर बीते तीन दिनों से हड़ताल कर दी। तीसरे दिन हड़ताल रहने से लगभग तीन सैकड़ा जरदोजी कारखानों पर काम ठप रहा।jardoji kareegar

[adrotate banner="3"]

जरदोजी कारीगरों की मांग है कि उनके द्वारा काम किये जाने वाले घंटों में कमी की जाये। जिसको जरदोजी व्यवसाय में नफरी के नाम से जाना जाता है। जरदोजी कारीगरों को दो नफरी काम करना पड़ता है, जिससे कम से कम 10 घंटे मेहनत करनी होती है। कारीगरों की मांग है कि नफरी के घंटों को कम किया जाये और प्रति नफरी मजदूरी में भी बढ़ोत्तरी की जानी चाहिए।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

इस सम्बंध में जरदोजी व्यापार मण्डल के अध्यक्ष मुजफ्फर हुसैन रहमानी ने जरदोजी कारीगरों को आश्वासन दिया है कि प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी उनकी मजदूरी में वृद्वि की जायेगी। इस सम्बंध में कारखाना मालिकों से बात कर बीच का रास्ता निकाला जायेगा। वहीं तीसरे दिन जरदोजी कारीगर हड़ताल पर रहने से लाखों का कारोबार ठप है।

[adrotate banner="2"]