KAMALGANJ (FARRUKHABAD) : बीते पांच दिन पूर्व कमालगंज के मोहल्ला नई बस्ती में नगला दाउद निवासी दबंग इजराइल व उसके साथियों द्वारा मारपीट व फायरिंग किये जाने के आरोप में सोमवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
[adrotate banner="3"]
कमालगंज थानाध्यक्ष दिलेश कुमार के अनुसार इजराइल सोमवार को रजीपुर से छिबरामऊ जाने वाले मार्ग पर बने मंदिर के पास ही छिपा था। जिसे एसआई इन्द्रेश कुमार की मदद से गिरफ्तार कर लिया। इजराइल की गिरफ्तारी को लेकर अधिकारियों के अलावा जनता भी काफी बेचैन थी। जिसे भारी मसक्कत के बाद सोमवार को धर दबोचा गया। इजराइल को कोर्ट में पेश कर सोमवार को ही जेल भेज दिया गया।
[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]
[adrotate banner="2"]


