यात्रा रोकना स्वतंत्र भारत की सबसे शर्मनाक घटना

0
106

FARRUKHABAD : हिन्दू जागरण मंच के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष राजेश मिश्रा ने कहा कि कायमगंज में वंदेमातरम यात्रा को पुलिस द्वारा रोका जाना स्वतंत्र भारत की सबसे शर्मनाक घटना है।

[adrotate banner="3"]

श्री मिश्रा ने कहा कि कायमगंज मे एक बच्चे के हाथ से तिरंगा छीना गया जो मुगलकाल या ब्रिटिश काल की याद दिलाता है। वंदेमातरम अर्थात राष्ट्र धर्म भी एक दिन गुनाह हो जायेगा, ऐसा आजादी के दीवानों ने सोचा भी नहीं होगा। इस सबसे भी जब पुलिस का मन नहीं भरा तो डा0 राजेश्वर सिंह एवं राघवदत्त मिश्रा के ऊपर लाठी चार्ज किया गया इसके बाद लाकअप में बंद भी किया गया। उन्होंने कहा कि आज पता चला कि वर्तमान में प्रदेश में अघोषित इमरजेंसी लागू है। ऐसे हालात में लगता है एक नयी क्रांति का उदय निश्चित है। यदि आज भी लोग न जागे तो निश्चय ही हम पुनः गुलाम होंगे।
[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]