विवाहित किरायेदार नाबालिग किशोरी लेकर रफूचक्कर

0
101

FARRUKHABAD : कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के नगला नैन निवासी मुन्नालाल पुत्र मिश्रीलाल के मकान में वर्षों से किराये पर रह रहा युवक उनकी ही नाबालिग पुत्री को बहला फुसला कर ले गया। पीड़ित पिता ने पुत्री की बरामदगी के लिए कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है।

[adrotate banner="3"]

जनपद मैनपुरी के ग्राम जगतपुर निवासी मंजीत पुत्र गयाराम बीते कई वर्षों से नगला नैन निवासी मुन्नालाल पुत्र मिश्रीलाल के मकान में किराये पर रह रहा था। मंजीत की शादी पहले ही हो चुकी थी उसकी पत्नी भी मंजीत के साथ ही किराये के मकान में रहती थी। इसी बीच मंजीत की आखें मुन्नालाल की नाबालिग पुत्री से चार हो गयीं। धीरे धीरे प्यार इतना बढ़ गया कि उन्होंने साथ जीने मरने की कसमें खा डाली और किशोरी मंजीत के साथ दबे पांव परिजनों को बिना बताये निकल गयी।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

पीड़ित पिता ने कोतवाली पुलिस को दी गयी तहरीर में कहा है कि उसकी पुत्री को मंजीत अपनी पत्नी के सहयोग से बढ़पुर मंदिर जाने को लेकर गया। वहां से वापस घर नहीं लौटी। पीड़ित पिता ने पुलिस से पुत्री की बरामदगी की गुहार लगायी है।

[adrotate banner="2"]