गणेश उत्सव पर भजन कीर्तन से माहौल मंगलमूर्तिमय हुआ

Uncategorized

कमालगंज: कस्बे में गणेश उत्सव का उत्साह देखते ही बनता है| देर रात गणेश उत्सव के उपलक्ष्य में संगीत संध्या का आयोजन किया गया| इसमें अलीगढ और दिल्ली के कलाकारों के साथ स्थानीय कलाकारों ने भक्तो नाचने पर मजबूर कर दिया| विभिन्न देवी देवताओ के स्वरुप के साथ सजे कलाकारों ने वो समां बंधा कि पंडाल में पैर रखने की जगह नहीं बची|
Ganesh Utsav Kamalganj
कमालगंज कसबे में प्रेम पुष्प गेस्ट हाउस में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया| स्काई म्यूजिकल पार्टी के साथ आये बाहर के कलाकारों ने समां बांधा| हजारो की भीड़ का उत्साह देखते ही बनता था| वैसे भी कमालगंज में कोई भी धार्मिक कार्यक्रम को यहाँ के मानाने की एक अलग ही छटा है| यहाँ का भारत मिलाप का मंचन पूरे भारत में देखने को नहीं मिलता है| हिन्दू मुसलमान दोनों ही हर धार्मिक कार्यक्रम में बढचढ़ कर हिसा लेते है|
Ganesh utsav Kamalganj1

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]