पूर्व जिला पंचायत सदस्य गोली से घायल

0
113

KAMALGANJ (FARRUKHABAD) : थाना कमालगंज क्षेत्र के ग्राम राजेपुर सरायमेदा निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य अल्ला रक्खा को बीती रात अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर घायल कर दिया। घायल अल्ला रक्खा को सामुदायिक स्वास्थ्यकेन्द्र लाया गया जहां से लोहिया अस्पताल डाक्टरी परीक्षण के लिए भेज दिया गया। वहीं पुलिस इस घटना को संदिग्ध मान रही है।

[adrotate banner="3"]

ALLA RAKHHA1पूर्व जिला पंचायत सदस्य अल्ला रक्खा बीती रात लगभग साढ़े आठ बजे खाना खाकर घर से बाहर टहलने के लिए निकले। तभी गांव के किनारे पुखरिया पुलिया पर जैसे ही पहुंचे तो प्राइवेट स्कूल मदरसा की ओर से तीन चार अज्ञात लोग निकलकर आये और उन्होंने गोली चला दी। गोली अल्लारक्खा के दाहिने पैर में लग गयी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बदमाशों द्वारा गोली मार देने की सूचना रात में ही थाना पुलिस को दी गयी। थाना पुलिस ने सोमवार को सुबह अज्ञात व्यक्तियों द्वारा जान लेवा हमला करने के मामले में अज्ञात लोगों के विरुद्व रिपोर्ट दर्ज कर ली और अल्ला रक्खा को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

वहीं थाना पुलिस इस घटना को संदिग्ध मान रही है। पुलिस का कहना है कि हमलावरों ने जानलेवा हमला किया होता तो गोली रपट कर नहीं जाती, गोली पैर क्रास करके जाती। घटना बिल्कुल संदिग्ध है, संभावना है कि अल्लारक्खा के गोट में लगे तमंचा या रिवाल्वर से अचानक फायर हो जाने से गोली लगी है। फिलहाल जांच की जा रही है।

[adrotate banner="2"]