टेंपो पलटने से आधा दर्जन सवारियां घायल

0
116

FARRUKHABAD : थाना नबावगंज क्षेत्र के ग्राम सिरमौरा के पास सवारियों से भरा एक टेंपो पलट जाने से लगभग आधा दर्जन सवारियां घायल हो गयीं। घायल सवारियों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।

[adrotate banner="3"]

जनपद में अवैध रूप से पुलिस के संरक्षण में चलाये जा रहे खटारा टेंपो पलटने से आये दिन दुर्घटनायें हो रहीं हैं। सोमवार को फर्रुखाबाद से नबावगंज जा रहा टेंपो सिरमौरा के पास पलट गया। जिसमें बैठी सवारियां गंभीर रूप से घायल हो गयीं। टेंपो भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। टेंपो में बैठी सवारियों के अनुसार टेंपो चालक तेज स्पीड में चला रहा था। जिससे खड्ड में गिरने से टेंपो पलट गया। सभी घायलों को लोहिया अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है। घायलों के परिजनों को भी सूचित किया गया है।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]