शिवपाल की सभा को तैयारियां जोरों पर, प्रशासनिक अधिकारियों ने लिया जायजा

0
138

फर्रुखाबाद: जनपद में कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव की 9 सितम्बर को होने वाली सभा के लिए प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा तैयारियां जोर शोर से की जा रहीं हैं। शिवपाल सिंह यादव के हेलीपैड के लिए जगह चिन्हिंत कर ली गयी है। जिसको अधिकारियों ने अंतिम रूप देते हुए सोमवार को स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया।

[adrotate banner="3"]

city  majistrateप्रदेश के कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव के जनपद आगमन की सूचना से ही जनपद के लगभग सभी विभागों में काम काज की गति तेज हो गयी है। गाज टूटने के भय से अधिकांश विभागों के लेखा जोखा को सही सलामत किया जा रहा है। वहीं शिवपाल सिंह यादव की सभा के लिए जहां एक तरफ सपाइयों द्वारा तैयारियां की जा रहीं हैं वहीं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा भी पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था व वैरीकेटिंग की व्यवस्था की जा रही है।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

सोमवार को सिटी मजिस्ट्रेट प्रभुनाथ, सीओ सिटी योगेन्द्र कुमार ने पीडब्लू डी जेई के साथ बघार नाला स्थित मेडिकल कालेज के सामने बैकुण्ठपुरी में हेलीपैड बनाने के लिए जगह चिन्हिंत की। जिस पर पीडब्लूडी विभाग को जल्द से जल्द हेलीपैड बनाने के निर्देश दिये गये। वहीं सभा स्थल पर पहले से ही बैरीकेटिंग की भी व्यवस्था की गयी है। जिसको तेजी से कराये जाने के सिटी मजिस्ट्रेट प्रभुनाथ ने निर्देश दिये। सिटी मजिस्ट्रेट ने अपने सामने हेलीपैड की जगह की नापजोख करवायी व पन्डाल वैरीकेटिंग के निर्देश दिये।

[adrotate banner="2"]