गैंगरेप पीडि़ता ने दर्ज कराया तीन के खिलाफ मुकदमा

0
108

FARRUKHABAD : टैक्सी में ले जाकर विवाहिता के साथ गैंगरेप करने के मामले में पुलिस ने पीडि़ता की तहरीर पर तीन अज्ञात बलात्कारियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
rape peeditविदित है कि उत्तराखण्ड के टनकपुर, चम्पावत, बनवसा, भजनपुर निवासी एक विवाहिता ने बीते मंगलवार की प्रातः एक टैक्सी सवार तीन लोगों पर रोडवेज बस अड्डे से बहला फुसलाकर मऊदरवाजा थाना क्षेत्र की रायपुर चैकी के निकट गैंगरेप कर दिया था। महिला ने दो आरोपियों पर गैंगरेप की बात कही थी। पुलिस ने महिला के कलमबंद वयान अदालत में दर्ज कराने के बाद उसकी मानसिक स्थिति पर शक होने से आगरा भेज दिया। पुलिस ने शक के आधार पर कब्जे में एक आटो रिक्शा भी लिया था। आरोप है कि उसी आटो पर सवार होकर आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया था। पीडि़ता कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने तीन अज्ञात टैक्सी चालकों के खिलाफ धारा 376, 342 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।
[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]