सपा विधायक की छिछालेथन के बाद साफ़ सफाई पर उतरी सपा, कई जिलाध्यक्ष भी नपे

0
120

MLA MAHENDRAगोवा मे मौज मस्ती करने के आरोप मे पुलिस के हाथे धरे गये सीतापुर समाजवादी पार्टी के विधायक महेन्द्र कुमार सिंह उर्फ झीन बाबू प्रकरण से समाजवादी पार्टी के काफी किरकरी हो गई है इसी कारण समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उनसे जबाब मांगा है। इसी के साथ फरूर्खाबाद, जिला कार्यकारिणी जिलाध्यक्ष राज कुमार सिंह राठौर औरैया की जिला कार्यकारिणी जिलाध्यक्ष राम बाबू यादव,बुलन्दशहर जिला कार्यकारिणी जिलाध्यक्ष अमजद अली उर्फ गुडडू सहित तत्काल प्रभाव से भंग कर दी है। बुलन्दशहर के जिलाध्यक्ष पद पर हिमायत अली तथा औरैया के जिलाध्यक्ष पद पर शिवनाथ यादव को नामित किया गया है।
[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]
सिर्फ इतना ही नही विक्रांत अकेला जिलाध्यक्ष लोहिया वाहिनी रायबरेली पुत्र राम लाल अकेला, विधायक रायबरेली तथा शैलेन्द्र जायसवाल बबुआ पुत्र राधेश्याम जायसवाल विधायक सीतापुर को पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त रहने के कारण समाजवादी पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।
सीतापुर के सेवता क्षेत्र के विधायक महेन्द्र सिंह उर्फ झीन बाबू मंगलवार को गोवा में बार डांसर के साथ गिरफ्तार किये गये। सपा ने इस पर गंभीर रुख अपनाते हुए झीन बाबू को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। परिजनों के जरिए झीन बाबू को नोटिस भेजकर उनका स्पष्टीकरण मांगा गया है। उधर रायबरेली के बंछराँवा के विधायक रामलाल अकेला के बेटे विक्रांत अकेला द्वारा एक निर्माणाधीन नसिंगहोम जेसीबी से गिराये जाने पर भी पार्टी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विक्रांत को पार्टी से निकाल दिया है। सीतापुर के विधायक राधेश्याम के परिवारीजनों को भी हंगामा करने के एक मामले में पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया गया है। पार्टी प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने यह जानकारी दी है। चौधरी ने बताया कि फर्रुखाबाद, औरैया और बुलंदशहर जिलों की कार्यकारिणी भंग कर दी गयी है। औरैया में शिवनाथ यादव और बुलंदशहर में हिमायत अली को पार्टी का नया जिलाध्यक्ष बनाया गया है। फर्रुखाबाद में भी जल्द नये जिलाध्यक्ष की तैनाती होगी।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]