शमीम हत्याकाण्ड: मुख्य आरोपी सहित तीन पुलिस हिरासत में

0
104

फर्रुखाबाद: बीते दिनों आईटीआई चैराहा निवासी रिक्शा चालक शमीम की हत्या गला रेतकर कर दी गयी थी। आरोप उसके फिरोजाबाद निवासी दोस्त पर आया था। पुलिस ने इस सम्बंध में मुख्य आरोपी सहित तीन लोगों को हिरासत में लिया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है। संभावना है कि पुलिस शीघ्र ही घटना का खुलासा कर देगी।
[bannergarden id=”8″]
विदित है कि बीते 10 अगस्त की रात शमीम को दारू पिलाकर गला रेतकर मौत के घाट उतार दिया गया था। घटना मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के बजरिया चैकी के अन्तर्गत रेलवे क्रांसिंग के निकट हुई थी। विवेचना में जुटी थाना पुलिस मृतक की पत्नी शाहना उर्फ पप्पी के वयानों के आधार पर फिरोजाबाद हत्यारे को ढूंढने के लिए जाना पड़ा।
[bannergarden id=”11″]
लेकिन पुलिस उस दौरान मुख्य आरोपी के विषय में पूरी जानकारी न होने की बजह से खाली हाथ लौट आयी थी। पुलिस को शमीम की ससुराल के इर्द गिर्द रहने वाले कुछ लोगों पर भी शक हो गया था। पत्नी भी शक के घेरे में थी। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने थाना क्षेत्र से ही दो लोगों को हिरासत में लिया है। खबर यह भी है कि पुलिस मुख्य आरोपी फिरोजाबाद निवासी चूड़ी विक्रेता लल्ला को भी पकड़ लायी है। लेकिन इस सम्बंध में पुलिस ने अभी पुष्टि नहीं की है व कुछ कहने से भी मुकर रही है।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]