जेल पर मिलाई में बहनों ने मुंहमांगी वसूली के बावजूद बंधी राखी

0
128

फर्रुखाबाद: भाई बहन का पवित्र रक्षावंधन पर्व को मूसलाधार बारिश भी नहीं डिगा सकी। बहनें भीगते हुये बारिश में बहनों ने भाईयों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधा और अपने भाईयों की लम्बी उम्र की ईश्वर से कामना की। बहीं भाईयों ने भी अपनी बहनों को रक्षा का वचन देकर उन्हें उपहार आदि भेंट किये।
Jailरक्षावंधन पर्व पर सुबह से ही रेलवे स्टेशन व वस स्टेशन पर भारी भीड़ दिखाई दी बहीं टैक्सियों में भी सवारियों को लेकर काफी मारामारी रही। बहीं दूसरी ओर जिला कारागार व केन्द्रीय कारागार में निरूद्घ बंदियों को उनकी बहनों ने जेल पहुंचकर भाईयों को राखी बांधी लेकिन वंदी रक्षकों नें जिला जेल व केन्द्रीय कारागार के गेट पर बहनों से जमकर वसूली की। वहीं बहनें बंदीरक्षकों को कोसती हुई बापस अपनें घर लौट गयीं। पूरे दिन सुबह से लेकर दोपहर तक जिला कारागार व केन्द्रीय कारागार में बहनों की काफ भीड़ दिखाई दी।
[bannergarden id=”11″][bannergarden id=”8″]

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]