विधवा बहन से राखी बंधवाने जारहा युवक चांदमारी की गोली से घायल

0
110

Nirajफर्रुखाबादः राजेपुर क्षेत्र के ग्राम जिठौली निवासी नीरज उर्फ मल्लू अग्निहोत्री पुत्र ओमप्रकाश कामयमगंज मे रह रही अपनी विधवा बहन से राखी बंधवाने के लिये घर से साइकिल से निकला था। तभी चाचूपुर स्कूल के निकट मल्लू कंधे में गोली लगने बुरी तरह घायल होकर गिर पड़ा। बताते हैं कि गोली गंगा के उसपार से सेना के जवानों द्वारा की जा रही चांदमारी की थी। घटना की सूचना पर पहुचे थानाध्यक्ष राजेपुर ने घायल मल्लू अग्निहोत्री को अपनी जीप से लोहिया अस्पताल पहुंचाया।
थानाध्यक्ष राजेपुर ने बताया कि इत्तफाकिया घटना दर्ज कर ली गयी है। गोली चांदमारी बट की है। इस संबंध में पुलिस की ओर से सेना को पुलिस अधीक्षक के माध्यम से पत्र भेजा जायेगा।
[bannergarden id=”11″][bannergarden id=”8″]

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]