सीट पर बैठने को लेकर हुए विवाद के बाद दो गांव आमने-सामने

0
111

जहानगंज (फर्रुखाबाद): थाना जहानगंज क्षेत्र के ग्राम उधरनपुर व बहोरिकपुर के ग्रामीणों में बर्चस्व को लेकर जमकर मारपीट हो गयी। मारपीट में कई घायल हो चुके हैं। लेकिन अभी भी विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। समाचार लिखे जाने तक विवाद जररी है|
घटना के अनुसार बीते दिन शाम को उधरनपुर निवासी दो लोगों ने बहोरिकपुर निवासी एक व्यक्ति की सीट पर बैठने को लेकर प्राइवेट बस में पिटायी कर दी। पिटायी के बाद उपजे विवाद में बहोरिकपुर व उधरनपुर के ग्रामीण आमने सामने हो गये। दोनो ग्रामों के लोगों में जमकर लाठीडन्डे, ईंट पत्थर चलने के साथ ही फायरिंग भी हुई। जिसमें कई लोगों के घायल होने की सूचना है। अभी विवाद थमा नहीं है। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर विवाद को सुलटाने का प्रयास कर रही है।
[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”18″]
[bannergarden id=”17″][bannergarden id=”8″]

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]