मार्ग दुर्घटना में ग्रामीण बैंक के मैनेजर व कैशियर घायल

0
104

FARRUKHABAD : बाइक पर सवार होकर जा रहे अमृतपुर स्थित ग्रामीण बैंक के मैनेजर व कैशियर दूध ले जाने वाली गाड़ी से टक्कर लगने पर घायल हो गये। घायलों को उपचार हेतु लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।
arvindमूल रूप से पटना बिहार निवासी और वर्तमान में आर्यावर्त ग्रामीण बैंक अमृतपुर के मैनेजर 26 वर्षीय अरविंद कुमार पुत्र सुखराम शाह आर्यावर्त ग्रामीण बैंक अमृतपुर में अपने कैशियर उमेश प्रताप सिंह पुत्र रवेन्द्र पाल सिंह निवासी जेएनबी रोड फतेहगढ़ से बाइक द्वारा बैंक जाने के लिए निकले। बाइक कैशियर उमेश चला रहे थे तभी दुग्ध वाहन से बाइक की टक्कर हो गयी। जिसमें मैनेजर अरविंद कुमार की एक टांग टूट गयी और कैशियर उमेश भी घायल हो गये। दोनो को एम्बुलेंस के ईएमटी राम जी पाठक ने लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनका उपचार चल रहा है।
[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]
[bannergarden id=”18″][bannergarden id=”17″]

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]