FARRUKHABAD : प्रातः तकरीबन 7 बजे राजेपुर थाना क्षेत्र के जैनापुर मोड़ के निकट तेज रफ्तार डीसीएम की चपेट में आने से अधिवक्ता के रिटायर शिक्षक पिता की मौत हो गयी और उनके साथ बाइक पर आ रहीं अधिवक्ता की मौसी गंभीर रूप से घायल हो गयी।
[bannergarden id=”8″]
घटना राजेपुर थाना क्षेत्र की है। जहां जैनापुर निवासी रिटायर शिक्षक 65 वर्षीय अशोक कुमार सिंह अपनी 50 वर्षीय साली बिटाना पत्नी रामकरन निवासी जैनापुर के साथ बाइक से फतेहगढ़ आ रहे थे। फतेहगढ़ में अशोक कुमार का एक मकान बनवा लिया है। जहां वह रह रहे थे। जैनापुर से बाइक द्वारा फतेहगढ़ आते समय पीछे से आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित डीसीएम ने बाइक के टक्कर मार दी। जिससे रिटायर शिक्षक अशोक कुमार की मौत हो गयी। घटना के बाद डीसीएम चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय ग्रामीणों ने डीसीएम को पकड़ लिया। अशोक मोहम्मदाबाद स्थित स्वामी रामप्रकाश आदर्श इंटर कालेज से अभी कुछ दिन पूर्व ही सेवानिवृत्त हुए थे। रिटायर अध्यापक की मौत से स्थानीय ग्रामीण आक्रोषित हो गये।
[bannergarden id=”11″]
गुस्साये ग्रामीणों ने घटना स्थल पर जाम लगाने का प्रयास किया। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने समझा बुझाकर जाम खुलवाया।
मार्ग दुर्घटना में एडवोकेट के पिता की मौत, मौसी घायल
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


