KAIMGANJ (FARRUKHABAD) : थाना क्षेत्र कम्पिल के ग्राम निजामुद्दीनपुर निवासी वीरेन्द्र जाटव का पुत्र उपेन्द्र (19) ने सोमवार रात को मुन्नालाल के खेत में लगे आम के पेंड़ पर गमछे से फासी सी लगा ली और उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गयी। मृतक के चाचा राजेन्द्र ने बताया कि मृतक उपेन्द्र अपने माता पिता के साथ दिल्ली में रहता था। तीन दिन पहले वह दिल्ली से आया था।
[bannergarden id=”8″]
सोमवार शाम को खाना खाने के बाद वह घर के बाहर जाकर सो गया। रात्रि लगभग 11 बजे मैने उपेन्द्र को घर के बाहर पडी चारपाई पर सोता नहीं पाया तो खोजबीन शुरू की। काफी खोजबीन के बाद उपेन्द्र का शव मुन्नालाल के खेत में लगे आम के पेंड़ लटका मिला। आनन फानन में पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उतारकर पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और उसके माता पिता को सूचना दी।
[bannergarden id=”11″]
सूत्रों के मुताबिक मृतक उपेन्द्र के गांव की किसी लडकी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। एक माह पहले मृतक उपेन्द्र लकडी को भगा ले गया था। जिसे बाद में पुलिस ने बरामद कर लडकी को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया था और उपेन्द्र को 151 में पाबंद कर जेल भेज दिया था। इसी पे्रम प्रसंग के चलते उपेन्द्र की जान गयी है। थानाध्यक्ष कम्पिल ने बताया कि अभी तक परिजनों ने किसी के विरूद्ध कोई आरोप नहीं लगाया है। प्रथम दृष्ट्या यह मामला आत्महत्या का ही लगता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही कोई कार्रवाई हो सकेगी।
संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव आम के पेड़ पर लटका मिला
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


