पड़ोसी ने बदचलनी का आरोप लगाया तो ठेकेदार की पत्नी ने पिया जहर

0
107

FARRUKHABAD : थाना कंपिल क्षेत्र के ग्राम बहबलपुर में एक ठेकेदार की पत्नी ने पड़ोसी के द्वारा बदचलनी का आरोप लगाने पर कीटनाशक पी लिया। हालत गंभीर होने पर उसे 108 एम्बुलेंस से लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।
neelam[bannergarden id=”8″]
लोहिया अस्पताल में भर्ती 28 वर्षीय नीलम पत्नी बबलू ने बताया कि उसके पति पीडब्लूडी में ठेकेदारी का काम करते हैं। जिसके चलते वह अक्सर शहर में ही रहते हैं। नीलम ने बताया कि वह गांव में ही किराये पर रह रही है। सोमवार को नीलम के बच्चे और उसके पड़ोसी के बच्चों में विवाद हो गया। कहासुनी शुरू हुई तो पड़ोसी की बीबी ने बदचलनी का आरोप नीलम पर लगा दिया। जिससे विवाद की स्थिति ज्यादा बढ़ गयी तो दोनो में मारपीट की नौबत आ गयी। गुस्सायी नीलम ने घर में रखी चूहा मारने वाली दवाई पी ली और उसकी हालत बिगड़ने लगी। गंभीर हालत में नीलम को लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया।
[bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]