संस्कार भारती ने धूमधाम से मनाया पावस उत्सव

0
110

FARRUKHABAD : संस्कार भारती द्वारा सावन माह में अंगूरी बाग स्थिम प्रणव शिशुशाला में पावस उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगबान श्रीकृष्ण एवं राधारानी के स्वरूपों का पूजन एवं आरती कर सभा सदस्यों द्वारा किया गया।
sanskar bharti[bannergarden id=”8″]
कार्यक्रम में संस्कार भारती गीत गाया गया। श्रीकृष्ण के स्वरूम में राम सक्सेना व राधा रानी के स्वरूप में स्नेहा श्रीवास्तव मौजूद रहे। संस्था की महिलाओं द्वारा सावन गीत का आयोजन हुआ। संस्था की महिला उपाध्यक्ष व कार्यक्रम संयोजिका साधना श्रीवास्तव, किरण त्रिवेदी, अंशू सक्सेना, कुमारी कंचन, आशा अग्रबाल, सोनम दीक्षित आदि नें ढोलक की धुन पर सावन गीत गाये। कार्यक्रम में मेंहदी लगाओं प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें पतियों ने अपनी पत्नियों के हाथों में मेंहदी लगाई। संस्था के नाट्य प्रमुख नवीन मिश्रा व आशुतोष मिश्रा नें भजन गाया।
[bannergarden id=”11″]
इस अबसर पर अखिलेश पाण्डेय, प्रमोद अग्रबाल, रघुनाथ बिहारी सक्सेना, पंकज पाण्डेय, अभिनव सक्सेना, नवीन मिश्रा, हेमलता श्रीवास्तव, रवीन्द्र भदौरिया, रचना कपूर, संजय गर्ग, विनय अग्रबाल, पंकज पाण्डेय, लक्ष्मी कपूर आदि लोगा मौजूद रहे।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]